0

गाजियाबाद में 45 करोड़ की बिजली चोरी, अधिकारियों की लापरवाही से सिर्फ 30 लाख की वसूली

By Dec 15, 2025

गाजियाबाद में बिजली चोरी के मामलों में दर्ज एफआइआर से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण में उपभोक्ताओं की उदासीनता के साथ-साथ अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। विद्युत निगम की ओर से राहत और समाधान के अवसर दिए जाने के बावजूद वसूली की रफ्तार धीमी है।

आंकड़ों के अनुसार जोन-दो में बिजली चोरी के 9,951 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इनसे करीब 45 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किया जाना है, लेकिन अब तक केवल 200 के करीब उपभोक्ताओं का ही पंजीकरण हो सका है। इससे करीब 30 लाख रुपये की ही वसूली हो पाई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि अधिकारी सक्रियता दिखाते तो राजस्व वसूली की स्थिति कहीं बेहतर हो सकती थी।

अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने सभी उपखंड अधिकारियों और अधिशासी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बिजली चोरी थाना और विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एफआइआर वाले उपभोक्ताओं से संपर्क किया जाए और जुर्माने की वसूली सुनिश्चित की जाए। बिजली चोरी के मामलों में जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, उन्हें बकाया राशि जमा कर प्रकरण निस्तारित कराने का अवसर दिया गया है। बिजली बिल राहत योजना के तहत दिसंबर माह में जुर्माने पर 50 प्रतिशत छूट के साथ शमन शुल्क जमा करने का प्रावधान है। वहीं जनवरी में 45 और फरवरी में 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में नरक जैसा हाल! एसटीपी फेल होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, बीमारियों का खतरा

गाजियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी के निवासियों का जीवन बदबू और गंदगी के बीच सिमट कर रह गया है। टाउनशिप में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता इतनी कम है कि यह विशाल आबादी के...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

साझा करें