लखनऊ में ई-रिक्शा चालकों का कहर, मामूली टक्कर पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा (Lucknow news)
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। नादरगंज स्थित ई-रिक्शा स्टैंड पर मामूली टक्कर को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन चालकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोमतीनगर निवासी सर्वेश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह नादरगंज स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल ही कंपनी जा रहा था। नादरगंज पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा स्टैंड के निकट पीछे से आए एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो चालक ने कथित तौर पर उसके ऊपर दो-तीन बार ई-रिक्शा चढ़ाने की कोशिश की और उसके पैर पर भी वाहन चढ़ा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
