कानपुर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 1.310 किलो गांजा बरामद; Barra Police की कार्रवाई
कानपुर में बर्रा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.310 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान बाबूपुरवा निवासी राजा सरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर में गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता था।
बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-इटावा हाईवे स्थित शिवाजी पुलिया के पास एक तस्कर गांजा बेचने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.310 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दूसरे जिलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद वह अपने ठिकाने से छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कानपुर: बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी आठ घंटे शव के साथ बैठा रहा
कानपुर पुल पर इंजीनियरिंग कार्य: दो ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रियों को होगी परेशानी
सतीश महाना ने यशोदानगर में कुम्हार के चाक पर सीखे मिट्टी के बर्तन बनाना, जमीनी जुड़ाव पर दिया जोर
कानपुर में 20 लाख की धोखाधड़ी: मकान बेचने के नाम पर ठगी, तीन पर FIR दर्ज
कानपुर में 24 घंटे के भीतर तीन युवकों ने दी जान, Kanpur suicide news से सनसनी
कृषि छोड़ शहरों में delivery boy job कर रहे युवा, भविष्य हो रहा बर्बाद: रत्ना सिंह
