रेल पुलों की सेहत परखेगी ड्रोन, रोबोट और 3D मैपिंग: रेलवे बोर्ड का निर्देश
भारतीय रेलवे ने अपने बुनियादी ढांचे को सुरक्षित बनाने के लिए ‘आधुनिक युग’ में कदम रख दिया है। अब रेल की पटरियों और विशालकाय पुलों की सुरक्षा का जिम्मा केवल इंसानी आंखों पर नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक पर होगा। नैनी का 160 साल पुराना रेल पुल हो अथवा देश के अन्य पुराने व आधुनिक रेल पुलों की सेहत की जांच अब ड्रोन, अंडरवाटर रोबोट (आरओवी) और थ्रीडी मैपिंग जैसी तकनीक से होगी। इन जांचों की रिपोर्ट सीधे रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे सहित देश भर के सभी ‘प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर्स’ को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि पुलों की जांच में ड्रोन, अंडरवाटर रोबोट (आरओवी) और थ्रीडी मैपिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल करें। इन जांचों की मानिटरिंग भी सीधे बड़े अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
पुल के उन दुर्गम हिस्सों, जहां इंसानी पहुंच मुश्किल या जोखिम भरी होती है, अब वहां ड्रोन तैनात होंगे। ये ड्रोन अल्ट्रा-एचडी कैमरों के जरिए गर्डर्स में आने वाली सूक्ष्म दरारों और जंग की पहचान करेंगे। नदी के भीतर पुल के खंभों की स्थिति जानने के लिए ‘रिमोटली आपरेटेड व्हीकल्स’ उतारे जाएंगे। ये रोबोट मटमैले पानी के अंदर भी यह देख पाएंगे कि पुल की नींव को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है। वहीं, थ्रीडी मैपिंग तकनीक से नदी के तल का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि मानसून के दौरान पानी के बहाव ने मिट्टी को कितना काटा है, जिससे पुल की स्थिरता पर कोई खतरा न आए। स्कार मानिटरिंग से यह भी देखा जाएगा कि बहाव से पुल की नींव के पास की मिट्टी तो नहीं कट रही है।
इन सभी हाई-टेक जांचों की निगरानी सीधे मुख्य पुल इंजीनियर (सीबीई) के कार्यालय से होगी। नतीजों का विश्लेषण और दस्तावेजीकरण केवल मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा ताकि आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे। प्रत्येक जांच की ‘एब्सट्रैक्ट रिपोर्ट’ अनिवार्य रूप से रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। रेलवे का मानना है कि यह तकनीक सुरक्षा-संरक्षा को बढ़ाएगी।
भारत में कई रेल पुल बहुत पुराने हैं, जैसे नैनी यमुना पुल जो 160 साल से अधिक पुराना है। बदलती जलवायु और बढ़ते ट्रैफिक के बोझ के बीच इन पुलों की सेहत की सटीक जानकारी होना अनिवार्य है। रेलवे का मानना है कि ‘रियल-टाइम इंस्ट्रूमेंटेशन’ और आधुनिक सेंसर से लैस ये तकनीकें किसी भी संभावित खतरे का संकेत पहले ही दे देंगी, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
कानपुर देहात: शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी, UP Teachers Protest Alert
कानपुर में कार टक्कर: एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचा परिवार, जानें क्या हुआ
लखनऊ: धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार बरामद | Lucknow fraud arrest
AAP नेताओं ने BJP की सद्बुद्धि के लिए राजघाट पर की प्रार्थना, फर्जी वीडियो विवाद पर साधा निशाना
बच्चों ने पेश की नात शरीफ, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में खिराजे मोहब्बत का आयोजन
आयुषी सेंगर की कप्तानी में सीएसजेएमयू की महिला क्रिकेट टीम रोहतक में खेलेगी, जानें पूरी टीम
लखनऊ विश्वविद्यालय: बीफार्मा, बीकॉम सहित 6 पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी, हॉस्टल खाने की गुणवत्ता पर भी एक्शन
लखनऊ विश्वविद्यालय: बीफार्मा, बीकॉम समेत 6 कोर्सेज का रिजल्ट जारी, हॉस्टल खाने की गुणवत्ता पर भी एक्शन
