कानपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक; 9 लोगों पर FIR (Kanpur news)
कानपुर के चकेरी में एक महिला ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि पति ने 4 जनवरी 2026 को फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह फरवरी 2004 में उन्नाव निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि उसका पति शराब का आदी है और विरोध करने पर मारपीट करता था।
वर्ष 2005 में गर्भवती होने पर पति ने उसे मायके छोड़ दिया। पीड़िता ने चकेरी के एक नर्सिंगहोम में बेटी को जन्म दिया, जिसका पूरा खर्च उसके पिता ने उठाया। बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वालों ने बेटा न होने का ताना देना शुरू कर दिया। इस पर पीड़िता के पिता ने 1.20 लाख रुपये दिए, जिसके बाद पति उसे वापस ससुराल ले गया। हालांकि, कुछ ही समय बाद फिर से दहेज की मांग शुरू हो गई और कुछ माह पूर्व पति ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता तब से अपने मायके में रह रही थी।
चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम विवाह अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर में पुजारी की पिटाई: नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होने पर हंगामा, पुलिस ने किया चालान
कानपुर में नॉनवेज फोटो पर पुजारी की पिटाई, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान | Kanpur news
कानपुर news: जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली साली ने कोर्ट में कहा- ‘वह तो सपना था’
कानपुर में बंधक बनाए गए दंपति का विवाद, पुलिस बोली ‘समझौता हो गया’ (Kanpur crime news)
कानपुर में स्कूटी के सामने नाचने का विरोध करने पर हमला, नशेबाजों ने युवक को घसीटकर पीटा | Kanpur crime news
कानपुर: CSJMU में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, CSJMU news में जानें क्या है खास
कानपुर में नशीला मोमोज खिलाकर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur news: CSJMU में इंटरनेशनल कांफ्रेंस, लाइफ साइंसेज पर मंथन
