लखनऊ से चली Vande Bharat समेत कई ट्रेनों में गंदगी, यात्री परेशान; रेलवे पर उठे सवाल
लखनऊ से चलने वाली ट्रेनों में साफ-सफाई और सुविधाओं को लेकर यात्रियों में भारी असंतोष है। हाल ही में लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के यात्रियों ने शौचालय चोक होने और कोच में बदबू आने की शिकायत की। यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों में भी ऐसी लापरवाही रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाती है। यह समस्या सिर्फ वंदे भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों के अनुसार, गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी कोच में शौचालय लीक हो रहा था, जिससे फर्श पर पानी भर गया। वहीं, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में वॉशबेसिन के नलों में पानी ही नहीं आ रहा था। यात्रियों ने शिकायत की कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पानी की कमी से उन्हें भारी परेशानी हुई।
एक अन्य घटना में, गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के एसी कोच बी-9 में एसी से पानी टपकने की शिकायत मिली। यात्री अखिलेश्वरी सिंह ने बताया कि लगातार पानी टपकने से बोगी में पानी भर गया, जिससे यात्रियों को बैठने में दिक्कत हुई। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि ट्रेनों को रवाना करने से पहले उनकी उचित जांच नहीं की जाती है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इन गंभीर लापरवाही पर तत्काल ध्यान देने और ट्रेनों की साफ-सफाई व सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक
नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
