0

धर्मेंद्र के बिना बनेगी ‘अपने 2’, निर्माता ने अफवाहों का खंडन किया

By Nov 28, 2025

कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बिना उनकी फिल्म ‘अपने 2’ का सीक्वल नहीं बन पाएगा। इन अफवाहों ने फिल्म के प्रशंसकों को निराश कर दिया था। हालांकि, अब फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

निर्माता दीपक मुकुट ने एक खास बातचीत में स्पष्ट किया कि ‘अपने 2’ को शेल्व नहीं किया गया है, बल्कि यह फिल्म पूरी शिद्दत और उसी जोश के साथ बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, “लोगों को इस तरह की गलत अफवाहें फैलाना बंद करना चाहिए। अपने 2 शेल्व नहीं हुई है। ये फिल्म बन रही है और उसी जोश के साथ बनेगी। हम इस पर चुपचाप होकर लगातार काम कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट को ड्राप करने का सवाल ही नहीं उठता है। अपने 2 सिर्फ ट्रैक पर नहीं है, बल्कि ये हमारे बैनर का भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है।”

दीपक मुकुट ने आगे कहा कि यह फिल्म हमेशा धर्मेंद्र के लिए ही रहेगी। उन्होंने कहा, “ये फिल्म हमेशा धरम जी की ही रहेगी। उनकी उपस्थिति, उनका जोश और उनका सोल- जिन भी चीजों के साथ वह इस फिल्म से जुड़े थे, उसने ही इस मूवी को वह बनाया, जो आज ये बनी है। अपने 2 मेरे दिल के काफी करीब है और हर तरह से ये धरम जी को श्रद्धांजलि है। इस फिल्म के सीक्वल के साथ हम उन्हें, उनकी वैल्यू और उनके उस भावनाओं से भरी दुनिया को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, जो देओल परिवार ने ऑनस्क्रीन दिखाई थी।”

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब हाल ही में ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अपने 2’ धर्मेंद्र के बिना बना पाना नामुमकिन है। इस बयान के बाद ही फिल्म के शेल्व होने की खबरों को बल मिला था। हालांकि, अब निर्माता के बयान से यह साफ है कि फिल्म पर काम जारी है और इसे पूरा किया जाएगा। धर्मेंद्र ने स्वयं 2020 में ‘अपने 2’ की घोषणा करते हुए एक क्लिप साझा की थी, जिससे यह प्रोजेक्ट तब से चर्चा में बना हुआ है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

साझा करें