कानपुर में ‘विकसित भारत युवा संसद’ का आयोजन, अनुष्का शुक्ला बनीं विजेता | Kanpur news
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में जनपद स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने ‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए संदेश’ विषय पर अपने विचार रखे। यह आयोजन भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पड़ाव को याद करने और युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने आपातकाल के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां प्रेमलता कटियार के साथ उन्हें जेल में समय बिताना पड़ा। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र के प्रति सजग रहने और इसके मूल्यों की रक्षा करने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने भी छात्र जीवन के अनुभवों के आधार पर लोकतंत्र की शक्ति और आपातकाल से मिली सीख पर प्रकाश डाला।
इस प्रतियोगिता में कुल 113 युवाओं ने भाग लेने के लिए आवेदन किया था। प्रतियोगिता में अनुष्का शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कीर्ति शुक्ला द्वितीय रहीं। सुकृति पांडे को तीसरा, खिजरा खान को चौथा और रश्मि रंजन साहू को पांचवां स्थान मिला।
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
KESCo news: कानपुर में झूठे बिजली चोरी केस पर MD के खिलाफ 1.25 करोड़ का हर्जाना मांगा
UP Board result: शहर में 6 लाख कॉपियों की जांच शुरू, मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती
कानपुर में प्लॉट निर्माण पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर FIR दर्ज (Kanpur crime news)
कानपुर में सैन्यकर्मी से लूट के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
Kanpur crime news: नशे की लत पूरी करने के लिए करता था जहरखुरानी, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा
