3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की मांग: होली पर कर्मचारियों को सुविधा देने की अपील
उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष अर्जुनदेव भारती और सचिव तनुजा श्रीवास्तव ने कहा है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली खेली जाएगी, जबकि 1 और 2 मार्च को क्रमशः रविवार और होली का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में 3 मार्च को कार्यालय का खुला रहना कर्मचारियों के लिए असुविधाजनक है, क्योंकि कई अधिकारी और कर्मचारी त्योहार मनाने अपने गृह जनपद चले जाते हैं।
कर्मचारियों की इस सुविधा को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के जिलाधिकारियों ने पहले ही 3 मार्च को अवकाश घोषित कर दिया है। इसी क्रम में, सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रदेश में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है, ताकि कर्मचारी बिना किसी परेशानी के होली का त्योहार मना सकें। इस मांग से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कानपुर में थार सवार दबंगों का आतंक, हार्न बजाने पर पति पर जानलेवा हमला, महिला से बैड टच
देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, गेस्ट हाउस संचालक पर दर्ज हुई FIR
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही: तीन ब्लॉक के बीपीएम का वेतन रोका, कई को नोटिस जारी
होली पर जहरीली शराब पर रोक, सीएम योगी के सख्त निर्देश, राजस्व बढ़ाने पर भी जोर
सीएसजेएमयू देगा नैक मूल्यांकन का प्रशिक्षण, महाविद्यालयों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
कानपुर: बाथरूम में गिरने से छात्रा की हेड इंजरी से मौत, जांच जारी
कानपुर के उत्कर्ष यादव का विज्जी ट्रॉफी में चयन, खेलेंगे North Zone की टीम से
ऑटोमोबाइल कंपनी कैशियर पर 63 लाख गबन का आरोप, आलमबाग पुलिस ने दर्ज किया केस
