दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सुनहरी नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। मानसून के वक्त ओवरफ्लो होने वाले इस नाले से अब तक करीब 14 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नाले में कुल 50 हजार मीट्रिक टन गाद का अनुमान है, जिसकी सफाई का काम अगले साल मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। एक किलोमीटर लंबे इस नाले की सफाई पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। दिल्ली रेल मेट्रो निगम (DMRC) इस नाले की सफाई कर रहा है।
इस मौके पर सीएम ने पूर्व की सरकारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नाले का निर्माण कार्य बिना आउटलेट और स्लैब के कर दिया गया, जो बड़ी लापरवाही है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बारापुला ब्रिज के तीसरे चरण के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बारापुला कॉरिडोर बनने के बाद दिल्ली की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा। यह एलिवेटेड कॉरिडोर सराय काले खां को मयूर विहार-I से जोड़ेगा।
13.3 किलोमीटर लंबे 6-लेन कॉरिडोर में 4.3 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक भी होगा। परियोजना में 500 मीटर लंबा 6-लेन का एक्स्ट्रा डोज़ ब्रिज भी शामिल है, जो देश का पहला ऐसा पुल होगा जिसमें दोनों ओर डेडिकेटेड वाकवे और साइकिल ट्रैक होंगे। इसके बनने से पूर्वी दिल्ली (मयूर विहार) से दक्षिणी दिल्ली (एम्स) के बीच कनेक्टिविटी सिग्नल फ्री और सुगम होगी। इससे मौजूदा डीएनडी फ्लाईओवर और एनएच-24 पर यातायात का बोझ कम होगा और लगभग 1.5 लाख वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी पिछली सरकार पर परियोजना में देरी करने का आरोप लगाया।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी
एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ
दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!
‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप
MGNREGA की जगह VB-G RAM G बिल पर राज्यसभा में हंगामा, BJP सांसद बोले- विपक्ष को ‘राम’ नाम से दिक्कत
