Delhi weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं से प्रदूषण में आया सुधार
दिल्ली में लंबे समय बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। रविवार को तेज हवाओं और धूप के चलते प्रदूषण के कण काफी हद तक छंट गए, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी (189) में पहुंच गया। यह पिछले 15 दिनों में सबसे बेहतर स्थिति है। इससे पहले 102 दिनों तक दिल्ली की हवा ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई थी।
हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्के कोहरे का अनुमान जताया है। Delhi weather में अगले 24 घंटों के दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण प्रदूषक कणों का विसर्जन हुआ है, जिससे आसमान का रंग भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रदूषण के कारण पहले आसमान धूसर रंग का दिखता था। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 14 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब रहा था। 102 दिनों बाद यह सुधार आया है।
रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम था। नमी का स्तर अधिकतम 95 फीसदी और न्यूनतम 36 फीसदी रहा।
