दिल्ली MCD उपचुनाव: मुंडका में मतदाताओं का जोश हाई, इन मुद्दों पर पड़े सबसे ज्यादा वोट!
बाहरी दिल्ली के मुंडका वार्ड-35 में उपचुनाव के लिए मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। मुंडका में सबसे अधिक 44.5% मतदान हुआ। शालीमार बाग बी और अशोक विहार में कम मतदान हुआ। मुंडका में सुबह सात बजे से ही मतदाता केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे, कई बूथों पर तो लंबी लाइनें लगी रहीं। शालीमार बाग बी में 37.53 प्रतिशत और अशोक विहार में 33.82 प्रतिशत मतदान रहा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी। मतदान केंद्र से लगभग 100 मीटर पहले नाकेबंदी थी, जहां जांच के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया गया।
मतदाताओं ने बताया कि इस बार स्ट्रीट डॉग्स भी एक बड़ा मुद्दा था। इसके अलावा स्वच्छता, बेहतर नालियां व सड़कों के मुद्दे को लेकर मतदान किया गया। मतदाताओं ने कहा कि कुत्तों के आतंक से वे और उनके बच्चे डर के साए में हैं। मुंडका वार्ड में गंदगी से निजात पाने के लिए लोगों ने अपना मतदान किया।
बुजुर्गों व दिव्यांगों को व्हील चेयर से बूथों तक पहुंचाने व लाने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। मुंडका, शालीमार बाग और अशोक विहार में पुलिस के जवानों ने इनकी हर संभव मदद की।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
