दिल्ली MCD उपचुनाव: 12 सीटों पर थमा प्रचार, रविवार को EVM में कैद होंगे 51 प्रत्याशियों के भाग्य!
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर शुक्रवार शाम थम गया है। अब रविवार को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने जहां केंद्र की योजनाओं और दिल्ली के विकास को मुद्दा बनाया है, वहीं आप ने अपने विकास कार्यों पर जोर दिया है। कांग्रेस अपने पारंपरिक वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है।
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुल 6,99,537 मतदाता इन 12 सीटों पर मतदान करेंगे। पहली बार 4,884 नए मतदाता और 3,204 दिव्यांग मतदाता भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक में रोड शो किया, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षमल्होत्रा और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने विनोद नगर में पदयात्राएं कीं। सांसद बांसुरी स्वराज और रामवीर बिधूड़ी जैसे नेताओं ने भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया।
आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने नारायणा और शालीमार बाग में रोड शो किए। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी नारायणा में प्रचार किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संगम विहार में मतदाताओं से अपील की।
भाजपा नेताओं ने अपने प्रचार में दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे सीवर सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति में सुधार, यमुना सफाई और सड़कों के रखरखाव का उल्लेख किया। वहीं, आप और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर दिल्ली की जनता को धोखा देने और प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि जैसे मुद्दे उठाए।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
