दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर में रविवार रात एक कैफे में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एससीसी (कर्मचारी चयन आयोग) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट व छाती पर गहरे घाव आए, साथ ही उसके हाथ की एक अंगुली भी बुरी तरह कट गई।
शिकायतकर्ता नितिन ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई अमन के साथ डाउन टाउन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। रेस्टोरेंट में एक लड़की और उसके साथ 4-5 लड़कों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों को रेस्टोरेंट/लाइब्रेरी क्षेत्र में बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वे वहां से निकलने में सफल रहे।
रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद उक्त लड़कों ने अमन को पकड़ लिया और उनमें से एक ने चाकू से उसके पेट और हाथ पर वार कर दिया। उत्तर-पश्चिम जिला अपर पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपितों सहित एक नाबालिग को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रमेश, गौतम, सत्यम और चांदनी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने इस मामले में अपने साथियों मोहित एवं अन्य के साथ संलिप्तता स्वीकार की। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रही है।
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी
एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ
दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!
‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप
MGNREGA की जगह VB-G RAM G बिल पर राज्यसभा में हंगामा, BJP सांसद बोले- विपक्ष को ‘राम’ नाम से दिक्कत
