बाराबंकी में हत्या के शक में कब्र से निकाला गया युवक का शव, पिता ने उठाए सवाल | Barabanki news
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को रविवार को कब्र से बाहर निकाला गया। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। प्रशासन ने जिलाधिकारी के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर गांव निवासी प्रियांशु वर्मा प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। होली के कारण वह 3 मार्च की शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में फतेहपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के पास उनका सड़क हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार, घायल प्रियांशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 4 मार्च को होली के दिन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उनका अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया गया था।
कुछ समय बाद प्रियांशु के पिता महेंद्र वर्मा को बेटे की मौत को लेकर संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि प्रियांशु के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और कुछ सूत्रों से उन्हें घटना को लेकर अलग जानकारी मिली थी। इसी आधार पर उन्होंने जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम कराने और मामले की जांच की मांग की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार दोपहर तहसीलदार रामनगर, फतेहपुर थाना प्रभारी और मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया गया। शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए स्टेट PMG पोर्टल लॉन्च, अब तेज होंगी state projects
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, बैरी अकबरपुर में अवैध होटल और गेस्ट हाउस सील (Kanpur KDA news)
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
कानपुर में बढ़ रहा Glaucoma का खतरा, IMA ने युवाओं को दी जांच कराने की सलाह
UP University Exam Fees: योगी सरकार का निर्देश, शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा शुल्क
खाड़ी संकट से UP Export पर गहरा असर, यूरोप-अफ्रीकी बाजारों पर टिकी उम्मीदें
किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया से दूरी बनाओ: CM Yogi ने बच्चों को दी सलाह, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एकेटीयू छात्रों के लिए राहत भरी खबर, पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ी; AKTU news
