0

दुलकर सलमान की ‘कांथा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन भी कमाई का सिलसिला जारी

By Nov 16, 2025

साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की लेटेस्ट फिल्म ‘कांथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों उत्साहित हैं।

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला। एक तरफ हिंदी सिनेमा की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ थी, तो दूसरी तरफ दुलकर सलमान की ‘कांथा’। इस मुकाबले में ‘कांथा’ ने अपनी शानदार कहानी और दुलकर सलमान के दमदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है।

ड्रामा पीरियड प्लॉट पर बनी ‘कांथा’ 1950 के दशक के एक फिल्मी सुपरस्टार की कहानी को दर्शाती है, जिसकी लोकप्रियता और पतन के इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। दुलकर सलमान स्टारर इस मूवी को रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज मिला था, जिसका अंदाजा फिल्म की शुरुआती दो दिनों की कमाई से लगाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, रिलीज के दूसरे दिन तमिल फिल्म ‘कांथा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा पहले दिन के कलेक्शन से करीब 50 लाख रुपये अधिक रहा, जो फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को भी ‘कांथा’ के बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिल्म को समीक्षकों और ऑडियंस दोनों से ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

इस तरह से रिलीज के दो दिन भीतर ‘कांथा’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर असरदार प्रदर्शन करके दिखाया है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि अभी इस फिल्म को सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषाओं में ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस क्लैश में ‘कांथा’ भले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ से थोड़ी पीछे नजर आई हो, लेकिन सीमित भाषाओं में भी इसका प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें