दक्षिण के अभिनेता से 4 करोड़ ठगे, दिल्ली के ठग का बड़ा कारनामा
दिल्ली के एक शातिर ठग रवीन्द्र नाथ सोनी ने न केवल आम लोगों को बल्कि दक्षिण भारत के फिल्म अभिनेता सूरज जुमानी को भी ठगी का शिकार बनाया है। सोनी ने अभिनेता से कथित तौर पर चार करोड़ रुपये की ठगी की है। शुक्रवार को अभिनेता जुमानी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मिलकर अपनी पीड़ा बताई और न्याय की गुहार लगाई।nnचेन्नई निवासी अभिनेता सूरज जुमानी, जिन्होंने दुबई में भी फिल्मों में अभिनय किया है, की मुलाकात ठग सोनी से तब हुई थी जब सोनी दुबई की एक बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इसी संपर्क का फायदा उठाकर ठग ने अभिनेता को अपना शिकार बनाया।nnपुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित रवीन्द्र नाथ सोनी ने अपने साझेदारों के साथ मिलकर भारत, दुबई और अन्य देशों में 1000 से अधिक लोगों से लगभग 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस रकम का लेनदेन उसके 12 से अधिक बैंक खातों में पाया गया है। ठगी गई राशि को अमेरिका में रहने वाली एक महिला और दो अन्य साझेदारों द्वारा क्रिप्टो करेंसी में बदला जाता था।nnयह भी पता चला है कि ठग ने दुबई में दो साल पहले ब्लूचिप टोकन कंपनी का उद्घाटन किया था, जिसके लिए उसने अभिनेता सोनू सूद और रेसलर खली को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि ठगी की रकम को हवाला के जरिए विभिन्न देशों में पहुंचाया जाता था।nnदिल्ली के मालवीय विहार का रहने वाला रवीन्द्र नाथ सोनी दुबई में 300 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुका था। इसके बाद उसने भारत, अमेरिका, मलेशिया, जापान, सऊदी अरब, कनाडा सहित कई देशों में ब्लूचिप के नाम पर एक दर्जन से अधिक कंपनियां खोलीं। उसने इन कंपनियों में निवेश पर 30 से 40 प्रतिशत तक लाभ का लालच देकर 1000 से ज्यादा लोगों से उनके खातों में रुपये ट्रांसफर कराए।nnएक शिकायत के बाद दुबई पुलिस ने उसे जेल भेजा था, जहां वह करीब छह महीने रहा। जेल से छूटने के बाद वह भारत लौट आया और केरल, लखनऊ, अलीगढ़, नई दिल्ली, हरियाणा के पानीपत, मुंबई आदि जगहों पर लोगों को ठगता रहा। कानपुर के परेड निवासी अब्दुल करीम और उनके बेटे तलहा करीम से भी उसने ब्लूचिप कार्मिशल ब्रोकर एंड ब्लूचिप ग्रुप ऑफ कंपनीज में निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 42,29,600 रुपये ठगे थे।nnअब्दुल करीम की शिकायत पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक दिसंबर को देहरादून से रवीन्द्र नाथ सोनी को गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेजा था। कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त के अनुसार, आरोपित ठग ने दुबई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से फोरेक्स ट्रेडिंग रिटर्न के नाम पर करोड़ों का निवेश कराया था। आरोपित के जेल जाने के बाद से लगातार विभिन्न जगहों से शिकायतें आ रही हैं, और अभिनेता सूरज जुमानी से हुई मुलाकात इसी कड़ी का हिस्सा है। अभिनेता के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।”
।”
मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को बताया सबसे प्रभावशाली, ट्रंप को दी सलाह
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता शुरू, पहले चरण को अंतिम रूप देने पर जोर
फ्लाइट संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम: 84 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
रेल यात्री ध्यान दें: 16 दिसंबर को रद रहेगी शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कई ट्रेनें होंगी लेट
“पहचान, आज़ादी, हक़—बाबा साहेब के संघर्ष की देन हैं।
डीयू के स्नातक छात्रों को परीक्षा में बड़ी राहत, उपस्थिति में मिली 10% की विशेष छूट
इंडिगो की अव्यवस्था के बीच पुतिन का 2009 का वीडियो वायरल
दिल्ली के पॉश इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बताया अफवाह
