दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी मुजम्मिल की पत्नी निकली डॉ. शाहीन, मस्जिद में हुआ था निकाह
राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट को लेकर जांच एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी आतंकी मुजम्मिल अहमद गनई की कथित प्रेमिका डॉ. शाहीन, वास्तव में उसकी पत्नी है। सूत्रों के अनुसार, मुजम्मिल ने पूछताछ में दावा किया है कि सितंबर 2023 में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में उसका डॉ. शाहीन के साथ निकाह हुआ था। शरिया कानून के तहत, इस निकाह के लिए 5,000 से 6,000 रुपये के मेहर पर सहमति बनी थी।
जांच में यह भी पता चला है कि मुजम्मिल की मुलाकात डॉ. शाहीन से अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ही हुई थी। इस आतंकी मॉड्यूल की जड़ें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी हुई हैं। मुजम्मिल पहले आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद से जुड़ा था। 2021 में इस संगठन के एक आतंकी हाफिज त्रात्रे के मारे जाने के बाद, मुजम्मिल ने 2021 में ही अंसार गजवत उल हिंद ज्वाइन कर लिया था। हालांकि, 2022 में यह संगठन निष्क्रिय हो गया था। इसके बाद, फरवरी 2022 में श्रीनगर में पांचों आतंकियों ने मिलकर एक बैठक की थी, जिसे इस पूरे आतंकी मॉड्यूल की शुरुआत माना जा रहा है।
पूछताछ के दौरान मुजम्मिल ने खुलासा किया कि विस्फोटक तैयार थे और इन्हें जम्मू-कश्मीर पहुंचाकर सुरक्षाबलों के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना थी। लेकिन, इससे पहले कि योजना को अंजाम दिया जा सके, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन अन्य साथियों को पकड़ लिया, जिससे पूरा प्लान फेल हो गया। अल-फलाह यूनिवर्सिटी को मुजम्मिल ने अपनी आतंकी गतिविधियों के लिए एक मुख्य केंद्र बना रखा था, जहां वह कई सालों से रह रहा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम आतंकी को लेकर यूनिवर्सिटी पहुंची थी, जहां से उसने अपनी संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया। यह घटना दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़े करती है।
बौद्धों पर हिंदू पर्सनल लॉ लागू होने के विरोध में SC ने विधि आयोग को भेजा मामला
वसंत विहार आत्महत्या केस में नया मोड़, पति-सास पर उकसाने का आरोप, एफआईआर दर्ज
अफगानिस्तान में भारत की मदद, पाक की कार्रवाई से बढ़ी तनातनी
भारतीय अर्थव्यवस्था ने भरी ऊंची उड़ान, GDP 8% के पार, उम्मीदों को दी मात
धनुष और कृति सनोन की ‘तेरे इश्क में’ एक मिश्रित अनुभव
सरकार को अर्बन नक्सलियों से भी रहना होगा सतर्क, माओवाद उन्मूलन का लक्ष्य मार्च 2026 तक
बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर TMC का विरोध, चुनाव आयोग से की मुलाकात
इंस्टाग्राम रील्स अब भारतीय भाषाओं में भी होंगी ट्रांसलेट, एडिटर ऐप में नए फॉन्ट्स
