दिल्ली ब्लास्ट: 5 लाख में AK-47, डीप फ्रीजर में विस्फोटक, बड़ा आतंकी नेटवर्क खुलासे
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को कार ब्लास्ट के जरिए किए गए आत्मघाती हमले की जांच में खुफिया एजेंसियों को बड़े खुलासे हुए हैं। यह हमला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क, मल्टी-लेयर हैंडलर चेन और कई अन्य हमलों की तैयारी की ओर इशारा कर रहा है। इस हमले में 15 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। विस्फोटकों से भरी कार चलाने वाला फिदाइन डॉ. उमर नबी हमले में मारा गया था।nnराष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शहीन सईद और मुफ्ती इरफान अहमद वगाय शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में 2500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट बरामद होने के बाद गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल ने करीब पांच लाख रुपये में एक AK-47 राइफल खरीदी थी, जिसे बाद में डॉ. अदील के लॉकर से बरामद किया गया। यह हथियार खरीद इस मॉड्यूल की तैयारी और फंडिंग के स्तर को दर्शाती है।nnजांच में यह भी पता चला है कि इस ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के प्रत्येक आरोपी का एक अलग हैंडलर था। डॉ. मुजम्मिल का हैंडलर अलग था, जबकि आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर किसी दूसरे हैंडलर को रिपोर्ट कर रहा था। इस मामले में मंसूर और हाशिम नाम के दो प्रमुख हैंडलरों के नाम सामने आए हैं, जिनका भी एक अलग हैंडलर था। यह हैंडलर ही पूरे मॉड्यूल की गतिविधियों की निगरानी कर रहा था और नेटवर्क पूरी तरह से लेयर्स में बंटा हुआ था।nnखुफिया एजेंसियों ने पुष्टि की है कि 2022 में मुजम्मिल, अदील और एक अन्य आरोपी मुजफ्फर अहमद, ओकासा नाम के एक शख्स के निर्देश पर तुर्किये गए थे, जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़ा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें तुर्किये में मौजूद एक संपर्क के जरिये अफगानिस्तान पहुंचाया जाना था, लेकिन हैंडलर पीछे हट गया। ओकासा, मुजम्मिल से टेलीग्राम आईडी के माध्यम से संपर्क करता था।nnडॉ. उमर बम बनाने के वीडियो, मैनुअल और ऑनलाइन उपलब्ध सामग्री का अध्ययन कर रहा था। उसने नूंह से रसायन, भागीरथ पैलेस और फरीदाबाद के NIT मार्केट से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा था। विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रखने और मिश्रण तैयार करने के लिए उसने एक डीप फ्रीजर भी खरीदा था, जिसका इस्तेमाल मिश्रण को स्थिर रखने और प्रोसेस करने के लिए किया गया।nnजांचकर्ताओं ने यह भी पता लगाया है कि फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मुजम्मिल और उमर के बीच पैसों को लेकर एक गंभीर झगड़ा हुआ था, जिसे कई छात्रों ने देखा था। इस झगड़े के बाद उमर ने अपनी लाल रंग की इको स्पोर्ट कार, जिसमें पहले से विस्फोटक मौजूद था, उसे मुजम्मिल को सौंप दिया था।”
।
नमो भारत ट्रेन में मनाएं जन्मदिन और प्री-वेडिंग, एनसीआरटीसी ने शुरू की नई सुविधा
दिल्ली धमाका: हिरासत से छूटे डॉक्टर आरिफ मीर का सनसनीखेज दावा, कानपुर कार्डियोलॉजी को भेजा संदेश
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनें शुरू, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मालगाड़ी से सबसे ज्यादा क्या ढोया जाता है? रेलवे का बड़ा खुलासा
दिल्ली धमाके से जुड़ा एक और शख्स जम्मू-कश्मीर से हिरासत में, जैश से संबंध की जांच जारी
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
दिल्ली धमाका: अल-फलाह विश्वविद्यालय के डॉक्टर ATS के निशाने पर, अमरोहा से पूछताछ
