देहरादून नगर निगम में सिरफिरे का हंगामा, महापौर की कुर्सी पर बैठने की जिद
देहरादून नगर निगम में बुधवार को एक बार फिर हंगामा उस समय मच गया जब एक सिरफिरा युवक जबरन महापौर के कक्ष में घुस गया। युवक ने महापौर की कुर्सी पर बैठने का प्रयास किया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कक्ष से बाहर निकाला और महापौर कक्ष के द्वार को तुरंत बंद कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह युवक तीसरी बार नगर निगम में घुसकर इस तरह की हरकत कर चुका है। इससे पहले भी वह दो बार इसी तरह का हंगामा कर चुका था, लेकिन तब उसे मानसिक रूप से कमजोर मानकर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बुधवार को जब युवक ने महापौर के कक्ष में घुसने का प्रयास किया तो निगम परिसर में भीड़ जमा हो गई। कर्मचारियों ने उससे बातचीत करने और उसके कृत्य का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन युवक ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उसने केवल इतना कहा कि वह महापौर सौरभ थपलियाल का प्रतिनिधि है और उन्हीं के कक्ष में बैठेगा।
जब महापौर सौरभ थपलियाल निगम परिसर में पहुंचे, तो युवक उनके पास पहुंच गया और महापौर की कुर्सी पर बैठने के लिए लिखित आदेश की मांग करने लगा। इस घटना के बाद महापौर ने कहा कि युवक की इस हरकत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि अब से महापौर कक्ष केवल उनकी मौजूदगी में ही खुलेगा और उनके स्टाफ व अधिकृत कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस घटना से निगम के कामकाज में भी कुछ देर के लिए बाधा उत्पन्न हुई।
स्पेन में नौकरी का झांसा देकर देहरादून के युवक से 3.30 लाख की ठगी
पूर्व विधायक के बेटे दिव्य प्रताप का बयान, मारपीट से किया इनकार
ट्रामाडोल टैबलेट की खेप पकड़ी, उत्तराखंड में एफडीए अलर्ट मोड पर
ओएनजीसी चौक हादसा: एक साल बाद पुलिस ने दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट
हरीश रावत का ‘विष पुरुष’ पर बयान, कांग्रेस और भाजपा दोनों पर साधा निशाना
उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों को लेकर घमासान, चुनाव से पहले बढ़ी तकरार
