0

दालमंडी में विकास नहीं, राजनीतिक ध्वस्तीकरण कर रही सरकार: अखिलेश यादव

By Nov 22, 2025

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी की दालमंडी में मार्ग चौड़ा करने के लिए की जा रही कार्रवाई को ‘राजनीतिक ध्वस्तीकरण’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले कई वर्षों से दालमंडी के व्यापारियों के लिए संकट पैदा कर रही है। दुकानों को ध्वस्त करना व्यापारियों के साथ अन्याय और अत्याचार है। यह कोई इतिहास या विरासत को बचाने की योजना नहीं, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक कार्रवाई है।

पार्टी मुख्यालय पर दालमंडी के व्यापारियों से मुलाकात के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा उस बाजार से चुनाव हार गई थी, इसीलिए व्यापारियों का नुकसान कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब व्यापारी और कारोबारी किसी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हैं, तो सरकार उनकी दुकानें और व्यापार क्यों छीन रही है? उन्होंने तर्क दिया कि मुआवजे में भले ही दूसरी दुकान मिल जाए, लेकिन ग्राहक और बाजार कहां से लाएंगे? सरकार को किसी की जीविका छीनने का अधिकार किसने दे दिया? सपा प्रमुख के अनुसार, भाजपा व्यापार और व्यापारी विरोधी है।

अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर दूसरों को दुख देकर अपनी ताकत का इजहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब आप दूसरों को तकलीफ देंगे तो कुदरत अपना फैसला करेगी, क्योंकि जीत तो सिकंदर को भी अमर नहीं कर पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को दूसरे देशों में जाकर देखना चाहिए कि कैसे विरासत को बचाए रखकर विकास किया गया है, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो सिंगापुर में स्पेन ढूंढ रहे थे। सपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि प्रदेश में जितनी भी मेट्रो चल रही हैं, वे सभी सपा सरकार की देन हैं और वाराणसी में भी मेट्रो के लिए डीपीआर सपा सरकार ने ही बनाई थी, जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों के पास झूठे सपनों के अलावा कुछ नहीं है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और उनकी सारी मनमानी नोट हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय आने पर अधिकारियों को इसका जवाब देना पड़ेगा और उनके द्वारा की गई मनमानी का हिसाब वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी के नाम नोट हो रहे हैं और यह सरकार जाने वाली है, सपा इन्हें हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, युवजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित, राजू यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

इस बीच, दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान विरोध करने पर वीडीए की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपित इमरान अहमद उर्फ बबलू को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी की जानकारी होते ही दालमंडी के व्यापारी आक्रोशित हो गए। उधर, दालमंडी की गजाला परवीन व साइता खान के दो भवनों पर मुनादी कराई गई। वीडीए ने आठ और भवन स्वामियों को रिमांडर नोटिस जारी किया है। जोनल अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण के आरोप में आठ भवनों पर वर्ष 2018 में नोटिस जारी किया गया था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

विकसित भारत 2047: बीएचयू और सीआईआई के बीच सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर

विकसित भारत 2047 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने आपसी सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा देने के...
By Nov 22, 2025

राजकीय बीज भंडार काशीविद्यापीठ का निरीक्षण: किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन

किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को वाराणसी के राजकीय कृषि बीज भंडार, काशीविद्यापीठ का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी तथा स्थानीय...
By Nov 22, 2025

वाराणसी में ऑटो में लगी भीषण आग, बैटरी स्पार्किंग बनी वजह, मची अफरा-तफरी

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में आशापुर चौराहे के निकट शनिवार की शाम एक ऑटो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार शाम की है, जब डीएलडब्ल्यू निवासी अशोक कुमार अपनी खराब...
By Nov 22, 2025

वाराणसी में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती, नेताजी को किया गया याद

समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय अर्दली बाजार में पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन...
By Nov 22, 2025

वाराणसी में कफ सिरप माफिया के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर...
By Nov 22, 2025

वाराणसी में सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, हत्या की आशंका पर चक्का जाम

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में दानगंज पुलिस चौकी के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में सोनू गुप्ता (26 वर्ष) नामक मैजिक वाहन चालक और खाद्यान्न व्यवसायी की दर्दनाक मौत...
By Nov 22, 2025

साझा करें