चक्रवात दितवाह का तांडव: तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका
चक्रवात ‘दितवाह’ के खतरे के कारण तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। सरकारें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात दितवाह भारत की ओर बढ़ा। शनिवार को इसने तटीय क्षेत्रों और कावेरी डेल्टा जिलों में भारी बारिश का कहर बरपाया, जिसमें रामनाथपुरम और नागापट्टिनम जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए। तेज हवा के साथ भारी बारिश से हजारों पेड़ उखड़ गए। लाखों एकड़ फसल नष्ट हो गई। तटीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। आइएमडी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है।
चक्रवात दितवाह जैसे-जैसे करीब पहुंच रहा है, भारत के तटीय इलाकों में इसका असर दिखने लगा है। पुड्डुचेरी में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र की लहरें उफान पर हैं।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
