कानपुर में IMA डॉक्टरों का क्रिकेट मैच, Finance टीम ने Scientific को हराया (Kanpur news)
कानपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सदस्यों के बीच रविवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित टीएसएच ग्राउंड में एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। यह मुकाबला IMA साइंटिफिक और IMA फाइनेंस टीमों के बीच हुआ। IMA साइंटिफिक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डॉ. सौरभ ने शानदार 53 रनों की पारी खेली, जबकि अभिनव सेंगर ने 26 और दीपक श्रीवास्तव ने 14 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी IMA फाइनेंस टीम ने 24.3 ओवर में 167 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में राघव रस्तोगी की 56 रनों की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई। डॉ. विकास श्रीवास्तव ने भी सिर्फ 7 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. राघव रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. अनिकेत त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, डॉ. सौरभ सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और डॉ. अभिनव सेंगर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. विशाल गुप्ता और डॉ. अमित सिंह गौर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कानपुर में बुजुर्ग पति ने पत्नी को मार डाला, पारिवारिक विवाद में हुई हत्या | Kanpur crime news
Kanpur news: अस्पताल में आग से नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कानपुर में 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह, ‘Kanpur news’ में गूंजी विदाई की धुन
कानपुर के अस्पताल में वार्मर मशीन में आग, नवजात बच्ची की मौत; परिजनों का हंगामा (Kanpur news)
कानपुर में Lamborghini Accident: तंबाकू व्यापारी के बेटे की कार ने ऑटो-बुलेट को रौंदा, गार्डों से झड़प
कानपुर में लापता हुई 3 साल की बच्ची बेकनगंज से बरामद, परिजनों को सौंपा जाएगा
कानपुर में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
कानपुर News: श्रीमद्भागवत कथा में बोले कृष्ण चंद्र शास्त्री, ‘दुख ही मानव की संपत्ति है’
