यूपी के नगर निकायों में सभासद नामित, Kasganj में 10 निकायों के लिए हुई घोषणा
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नगर निकायों में सभासदों के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने राज्यपाल की संस्तुति के बाद इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके तहत कासगंज जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और सात नगर पंचायतों में सभासद नामित किए गए हैं।
शासन ने नगर पालिका परिषदों में पांच-पांच सदस्य और नगर पंचायतों में तीन-तीन सदस्य नामित किए हैं। कासगंज नगर पालिका में विजय लक्ष्मी कश्यप, हिमांशु उपाध्याय, विजय लक्ष्मी चौहान, सूरज लोधी और उमा चौहान को सभासद नामित किया गया है। सोरों नगर पालिका में मुकेश राजपूत, संपूर्णानंद भारद्वाज, हरीशंकर बघेल, नाथूराम मौर्य और राहुल अग्रवाल नामित हुए हैं। गंजडुंडवारा नगर पालिका में हरीमोहन, रामप्रताप चौहान, सत्यवीर शाक्य, पुष्पादेवी वाल्मीकि और ब्रह्म रतन गुप्ता ब्रह्म रतन गुप्ता को नामित किया गया है।
इसके अलावा, अमांपुर, सहावर, सिढ़पुरा, बिलराम, पटियाली, भरगैन और मोहनपुर नगर पंचायतों में भी तीन-तीन सभासदों का मनोनयन किया गया है। इन नियुक्तियों को स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक
नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
