0

कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज

By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में कफ सीरप तस्करी पर दो जिलों में सबसे बड़े गिरोह का बीते महीने पर्दाफाश हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने तीन नवंबर को साढ़े तीन करोड़ रुपये का कफ सीरप बांग्लादेश तस्करी के लिए भेजने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस नेटवर्क के स्थानीय संचालकों, सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और वित्तीय मददगारों तक पहुंचने में गाजियाबाद पुलिस बेहद धीमी साबित हुई है।

गाजियाबाद में जहां पुलिस तीन नवंबर के बाद एक भी आरोपित गिरफ्तार नहीं कर पाई, वहीं वाराणसी में एसटीएफ ने कई आरोपितों को दबोचा है। प्रदेश के 40 जिलों में कफ सीरप तस्करी के मामले में 128 एफआइआर दर्ज की गई हैं। जिस तरह कई राज्यों में गिरोह की सक्रियता सामने आई है, उससे आने वाले दिनों में एसटीएफ को इसकी जांच सौंपी जा सकती है।

जिले में कफ सीरप तस्करी का पर्दाफाश होने के बावजूद अभी तक एक भी आरोपित स्थानीय पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इसके उलट वाराणसी में एसटीएफ ने गाजियाबाद से जुड़े तारों का पीछा करते हुए कई तस्करों को बेनकाब कर दिया। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद भी जिले में कोई ठोस रणनीति पुलिस की नजर नहीं आई है। अधिकारी हर बार जांच जारी होने की बात बताते हैं, लेकिन जांच में कुछ ठोस नहीं निकाल पाए हैं। पुलिस मामले में सौरव त्यागी के बैंक खाते और उसकी फर्मों की जानकारी ही जुटा पाई है। जबकि पूरे गिरोह के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी एवं नेटवर्क कैसे काम करता था, इसकी ठोस जानकारी पुलिस बता नहीं पा रही है।

इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि पुलिस या तो गिरोह की वास्तविक पकड़ से बहुत दूर है या फिर कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं ले रही। गाजियाबाद पुलिस ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर राहत पाए आरोपित अभिषेक शर्मा और आसिफ को नोटिस जारी कर बयान देने बुलाया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों में से कोई भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। दोनों आरोपित विदेश में होने की जानकारी सामने आ रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेरठ मंडल के क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद,...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित मेन बाजार क्षेत्र में जूते के पैसों को लेकर हुए झगड़े में दो ग्राहकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला करके घायल कर दिया। व्यापारी...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सर्दियों के कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीटी रोड, एनएच-9 और मेरठ रोड पर पुलिस ने जुगाड़...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती

गाजियाबाद में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को एसआइआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम) में...
By Dec 10, 2025

राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

गाजियाबाद में ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। हालांकि, योजना शुरू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को परेशानी...
By Dec 10, 2025

कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने पुलिस को बताया...
By Dec 10, 2025

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह अलीगढ़ की मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत के साथ फेरे लेंगे। शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी...
By Dec 10, 2025

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: मुंबई की उड़ान रद्द, वाराणसी की फ्लाइट डायवर्ट, जानें वजह

शनिवार को हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। इसके साथ ही वाराणसी से आने वाली एक फ्लाइट को भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट आगे...
By Dec 10, 2025

साझा करें