कानपुर देहात में Cold Wave का कहर, घने कोहरे से कोहरे जनजीवन अस्त-व्यस्त
कानपुर देहात में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की शीतलहर के साथ हुई। इस अचानक बढ़े ठंड ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
मंगलवार रात से ही मौसम में गलन बढ़ गई थी, जिसने खुले आसमान के नीचे रहने वाले पशु-पक्षियों और लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार सुबह कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि सड़कों और हाई-वे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
कड़ाके की सर्दी और गलन के चलते लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सुबह टहलने वालों की संख्या भी न के बराबर रही। जरूरी काम से निकले लोगों को भी भीषण ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सवारी वाहनों की संख्या भी कम रही, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। लोग कूड़ा जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दिखे।
