0

पाकिस्तान में सेना-सरकार में टकराव: मुनीर की नियुक्ति अटकी, पीएम शहबाज शरीफ ‘लापता’ क्यों?

By Dec 9, 2025

पाकिस्तान में पहली बार बनने जा रहे चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के पद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश से बाहर हैं और इस बीच सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की नई नियुक्ति का नोटिफिकेशन समय पर जारी नहीं हो सका।

इसी पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) के सदस्य व लेखक तिलक देवाशर ने दावा किया है कि PM शरीफ जानबूझकर देश से बाहर हैं ताकि वह यह नोटिफिकेशन साइन न करें। देवाशर ने ANI से बातचीत में कहा कि शहबाज शरीफ पहले बहरीन और फिर लंदन चले गए और यह यात्रा इसलिए की गई लगती है ताकि उन्हें आसिम मुनीर के लिए नोटिफिकेशन साइन न करना पड़े। उन्होंने कहा, “वह साफ तौर पर इससे बचना चाहते हैं। शायद उन्हें लगता है कि ऐसा न करके वे आगे के परिणामों से बच जाएंगे।”

29 नवंबर को आसिम मुनीर की मूल तीन साल की आर्मी चीफ वाली अवधि खत्म हो गई, लेकिन सरकार ने CDF नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। पाकिस्तान में बनाए गए 27वें संवैधानिक संशोधन के तहत CDF का पद आया है और इसे संभालने वाले आसिम मुनीर अब देश के इतिहास में सबसे शक्तिशाली सेना प्रमुख हो सकते हैं। CDF पद बनते ही ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का पद समाप्त हो गया है।

देवाशर ने कहा कि पाकिस्तान इस समय बहुत उलझी हुई स्थिति में है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नोटिफिकेशन न होने से आसिम मुनीर का कार्यकाल खत्म माना गया, तो पाकिस्तान बिना आर्मी चीफ और बिना न्यूक्लियर कमांड प्रमुख के रह जाएगा, जो बेहद असामान्य और खतरनाक है।

कानूनी विशेषज्ञ इस पर बंटे हुए हैं। संशोधित संविधान में आर्मी चीफ और CDF का कार्यकाल 5 साल तय है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान आर्मी एक्ट 2024 में पहले ही सेवा अवधि 5 साल कर दी गई है और डीमिंग क्लॉज के मुताबिक यह संशोधन पहले से लागू माना जाएगा। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि मुनीर का कार्यकाल अपने-आप 3 से बढ़कर 5 साल हो जाए।

देवाशर ने कहा कि यह व्याख्या विवादित है और अदालत भी ऐसा मान लेगी या नहीं, यह साफ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इसी बीच सेना के भीतर अन्य जनरल भी नई चार-स्टार नियुक्तियों और आर्मी चीफ की कुर्सी के लिए सक्रिय हो गए हैं। देवाशर ने चेताया कि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती। एक परमाणु देश बिना आर्मी चीफ या न्यूक्लियर कमांड के प्रमुख के नहीं चल सकता।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

PCB का दोहरा रवैया: 12 खिलाड़ियों को मिली विदेशी लीग की इजाजत, कप्तान सलमान अली अगा को किया मना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली अगा के साथ उनके ही बोर्ड ने अलग व्यवहार किया है। इसे लेकर बोर्ड ने तर्क भी किया है लेकिन वो वाजिब नहीं लग रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट...
By Dec 9, 2025

इमरान खान को खरोंच भी आई तो देश में मच जाएगा कोहराम, बहन की शहबाज सरकार को दो टूक चेतावनी!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके समर्थकों की चिंता बढ़ रही है। उनकी बहन नूरीन नियाजी ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान...
By Dec 9, 2025

दोस्ती से दुश्मनी तक: इमरान खान और आसिम मुनीर के रिश्ते की Inside Story, कैसे एक-दूसरे के जानी दुश्मन बने?

कभी गहरे दोस्त रहे इमरान खान और आसिम मुनीर आज जानी दुश्मन हैं। इमरान के सत्ता में आने से पहले मुनीर उनके करीबी सहयोगी थे, लेकिन ISI चीफ के पद से हटाए जाने के बाद...
By Dec 9, 2025

भारत भ्रम में न रहे…: पाकिस्तान के नए त्रि-सेवा प्रमुख असीम मुनीर की पहली चेतावनी

पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के रूप में नियुक्त होने के बाद, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत को एक और कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

साझा करें