चिराग पासवान ने किया बड़ा फेरबदल, संगीता देवी को मिली अहम जिम्मेदारी, प्रकाश चंद्र बने उपनेता
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने बलरामपुर की विधायक संगीता देवी को विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह सचेतक बनाए गए हैं। इसके साथ ही ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र सदन में विधायक दल के उप नेता बनाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने विधानसभा अध्यक्ष को इस बाबत पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।
इससे पहले बिहार चुनाव के नतीजों के बाद हुई लोजपा-आर के विधायक दल की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था।
वहीं, दूसरी ओर नव निर्वाचित विधायकों को आवास का आवंटन कर दिया गया। शनिवार को विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 220 नवनिर्वाचित सदस्यों को आवास आवंटित करने का आदेश दिया। आवंटन की अधिसूचना जारी हो गई। मंत्री बने विधायकों को अलग सरकारी आवास मिलता है। यह पहली बार हुआ कि शपथ ग्रहण के सप्ताह भर के भीतर ही विधायकों को आवास मिल गया। नए विधायक आवास का आवंटन विधानसभा क्षेत्र संख्या के आधार पर किया गया है। इन आवासों के प्रवेश द्वार पर ही विधानसभा क्षेत्र संख्या दर्ज है।
डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को विधायक आवास का निरीक्षण किया था। विधानसभा ने अवर सचिव सीतेश कुमार झा को नोडल पदाधिकारी नामित किया है। आवास के संबंध में विधायकों की किसी शिकायत का निबटारा वही करेंगे।
तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम
बिहार में ठंड का कहर: 8 डिग्री पर पहुंचा शेखपुरा का तापमान, पटना समेत कई शहरों में कनकनी बढ़ी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिटायरमेंट से पहले 190 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मिली मनचाही पोस्टिंग
पटना जंक्शन पर हड़कंप: लड़खड़ाते हुए गिरे भाई-बहन, मुंह से निकल रहा था झाग, PMCH में भर्ती
पटना: स्कूल में लव स्टोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका को पीटा, पुलिस में शिकायत
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, 36 उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल
एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम
