राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों के विज्ञान माडलों की खूब हुई सराहना, देखें Photos
भोगनीपुर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ ईश्वर कांत मिश्र और वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुमन दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया।
अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और उन्हें अंक प्रदान किए। प्रव्या पटेल और अक्शा खान ने प्रकाश संश्लेषण, सानिया और अलशिफा ने जल शुद्धिकरण, आशीष और विभोर ने पवन चक्की, रुद्र ने वायु शुद्धीकरण, इकरा ने सौर मंडल, जोया और प्रेमलता ने फेफड़े की क्रियाविधि, कर्णिका ने हृदय की क्रियाविधि, आलोक ने बजर वायर गेम, निखत और रानीता ने ज्वालामुखी, तथा वेदांत ने चंद्रयान जैसे उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए।
इन मॉडलों को अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर संरक्षिका शोभा पटेल, प्रबंधक नीतिका, डायरेक्टर इंजी अभय पटेल, उप प्रधानाचार्य अनामिका सिंह, ओम पाल यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। यह आयोजन युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
अलीगढ़ स्कूल बस हादसा: जर्जर फर्श से गिरी बच्ची, टायर तले कुचलकर मौत, UP school bus accident
कानपुर हैलट में महिला डॉक्टर पर टिप्पणी, गार्ड को छात्रों ने पीटा | kanpur news
उत्तर प्रदेश इफ्तार टाइम: लखनऊ, आगरा, कानपुर में आज रोजा खोलने का समय जानें
UP मतदाता सूची: 73% नोटिसों पर सुनवाई पूरी, 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज
संविदाकर्मी की मौत पर मध्यांचल एमडी का एक्शन: एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत चार कर्मचारी निलंबित
अलीगढ़ में कॉलेज के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में एक घायल | Aligarh Crime
इजराइल-ईरान तनाव के बीच लखनऊ में सोना 13000, चांदी 35 हजार महंगी: Gold Price Update
ब्राह्मण सम्मेलन में UGC का मुद्दा छाया, डिप्टी सीएम बोले- बेचैनी समझ रहे हैं | UGC issue
