बिजली कर्मी बनकर ठगे 18 हजार, पैसे मांगने पर लाठी-डंडों से पीटा; 7 पर FIR दर्ज – Fatehpur crime news
फतेहपुर के वर्मा चौराहा की सुंदर नगर कॉलोनी में एक उपभोक्ता से बिजली बिल सुधार के नाम पर 18 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप केशरवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुमित और बब्लू नाम के व्यक्तियों ने खुद को बिजली कर्मी बताते हुए वर्ष 2017 में यह रकम ली थी।
जब बिल में संशोधन नहीं हुआ और संदीप ने 22 दिसंबर को लाला बाजार में पैसे वापस मांगे, तो वहां पहले से मौजूद अनिल, आकाश, गणराज, रणधीर और ओपी मौर्य ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सरकारी कर्मचारियों की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।
कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
