CM योगी के UP मॉडल को पूरे देश में लागू करेगी केंद्र सरकार, River Conservation में अग्रणी बना राज्य
उत्तर प्रदेश में नदियों के संरक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रिवर ड्रोन सर्वे मॉडल को अब केंद्र सरकार पूरे देश में लागू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल ने उत्तर प्रदेश को नदी संरक्षण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना दिया है। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक जोगिंदर सिंह ने बताया कि यूपी में नदियों के कायाकल्प के प्रयासों से गांव-गांव में स्वच्छता, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के नए अवसर पैदा हुए हैं।
मिशन के तहत, गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदी के लगभग 150 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन सर्वे पूरा किया जा चुका है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में किए गए इस सर्वे से नदियों की वास्तविक स्थिति, प्रदूषण स्रोतों और नालों के गिरने वाले बिंदुओं की स्पष्ट पहचान करना आसान हो गया है।
अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन सर्वे के बाद नदियों में ‘जीरो डिस्चार्ज’ की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस कार्ययोजना के क्रियान्वयन के बाद नदियों में प्रदूषण का स्तर शून्य हो जाएगा। लखनऊ के लिए भी ड्रोन सर्वे आधारित संपूर्ण पुनरुद्धार कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिससे गोमती नदी के कायाकल्प को नई दिशा मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा इस मॉडल को अपनाने से अब देश की अन्य नदियों के संरक्षण को भी नई गति मिलेगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने SHANTI बिल को दी मंजूरी, private firms के लिए खुला India nuclear energy सेक्टर
मथुरा में 25 दिन पहले हुई शादी, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने खुद को गोली मारी; तीन सुसाइड केस से हड़कंप (Mathura news)
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति का दबदबा, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी
IND vs SL T20I: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
भारत को ‘Deep Tech Superpower’ बनाने पर मुकेश अंबानी का बड़ा बयान, बताया क्या है उनका विजन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की जीत पर PM Modi का बयान, बोले- विकास के साथ खड़ा है राज्य
कश्मीर में बर्फबारी का असर, कानपुर में बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया Kanpur weather news अलर्ट
रायबरेली में 28 सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ, 7.83 करोड़ से बदलेगी सूरत (Raebareli news)
