0

पूर्व विधायक सुरेश तिवारी पर गंभीर आरोप, महिला से अभद्रता और बच्चे की हत्या के प्रयास का केस दर्ज

By Dec 10, 2025

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरहज के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 3 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे राकेश कोहार, अमिता कोहार, अनुष्का अनुष्का कोहार, उषा मल्ल और प्रेमलता मल्ल समेत कई आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पूर्व विधायक सुरेश तिवारी के कहने पर यह हमला किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि राकेश कोहार ने महिला की इज्जत पर हाथ डाला और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पांच वर्षीय बेटे का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। महिला ने दावा किया है कि उसके पास इस घटना का वीडियो भी मौजूद है। रुद्रपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी समेत छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी, हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें