Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट! Kiger, Triber और Kwid पर मिल रही 1 लाख तक की छूट
Renault भारतीय बाजार में अपनी सभी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। दिसंबर 2025 में कंपनी Kiger, Triber और Kwid पर बेहतरीन छूट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज प्रोग्राम में 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।
दिसंबर 2025 में Kiger पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके प्री-फेसलिफ्ट MY2025 मॉडल पर कुल 1.05 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके फेसलिफ्ट Kiger पर कुल डिस्काउंट 85,000 रुपये तक दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 10.34 लाख रुपये के बीच है।
साल के अंत में Triber पर 95,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह छूट इसके प्री-फेसलिफ्ट MY2025 मॉडल पर दिया जा रहा है। इसके नए फेसलिफ्ट Triber पर अधिकतम 80,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 8.60 लाख रुपये तक है।
यह कंपनी की सबसे किफायती कार है। Renault Kwid पर 70,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज प्रोग्राम शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है।
डिस्डिस्क्लेमर: ध्यान रहे, डिस्काउंट शहर और स्टॉक के हिसाब से बदल सकते हैं, इसलिए सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क जरूर करें।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
