0

आगरा में मकान बनाना हुआ महंगा, विकास शुल्क में 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर की वृद्धि

By Jan 28, 2026

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1549.65 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया है। इस बजट में विकास शुल्क में 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर की वृद्धि को मंजूरी दी गई है, जिससे शहर में मकान बनाना महंगा हो जाएगा।

एडीए बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1549.65 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 1174.75 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का आकलन किया गया। बोर्ड बैठक में विकास शुल्क में 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से वृद्धि के प्रस्ताव को पास किया गया।

मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बजट प्रस्तुत किया। एडीए को संपत्तियों के किराए, नामांकन शुल्क, पार्किंग ठेकों, ताज व्यू प्वाइंट, स्टांप ड्यूटी, ब्याज, मानचित्र शुल्क, शमन शुल्क, लाइसेंस, पर्यवेक्षण शुल्क, बाह्य विकास शुल्क, अवैध कालोनियों के विनियमितीकरण, इनर रिंग रोड टोल प्लाजा आदि से आय होने का अनुमान है।

मास्टर प्लान में उप्र ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट पालिसी, 2022 के अनुसार ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट जोन बनाने के लिए तैयार रिपोर्ट तकनीकी मूल्यांकन समिति को भेजी गई है। मेट्रो ट्रैक के दोनों ओर 500-500 मीटर की दूरी तक ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंंट जोन बनाया जाना है। यहां सात मंजिल तक निर्माण की अनुमति के साथ मिश्रित भू-उपयोग मिलेगा, जिसमें एक ही भवन में व्यावसायिक व आवासीय निर्माण संभव होगा।

मानचित्र स्वीकृति के समय एडीए द्वारा लिए जाने वाले विकास शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकृति मिली। वृद्धि के बाद यह शुल्क 2275 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा। पहले यह 2263 रुपये प्रति वर्ग मीटर था। इस बढ़ोतरी से आम लोगों के लिए घर बनाना और महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर प्रॉपर्टी मार्केट पर पड़ेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 40 गांव अंधेरे में, Agra power cut

मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश का असर जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा है। सैंया क्षेत्र के दो प्रमुख उपकेंद्रों, लादूखेड़ा और वृथला, में फॉल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप...
By Jan 28, 2026

12 वर्षीय लापता बालक ईशान उर्फ अजान पुलिस ने किया बरामद, Jaipur से लौटा

अछनेरा थाना पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालक ईशान उर्फ अजान को सकुशल बरामद कर लिया है। यह बालक 23 जनवरी को अपने घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी...
By Jan 28, 2026

आगरा मेट्रो: दूसरे कॉरिडोर में पाइल निर्माण पर बड़ा अपडेट, शहरवासियों के लिए अच्छी खबर

आगरा में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश रेल कार्पोरेशन (यूपीएमआरसी) आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर में अब तक 2464...
By Jan 28, 2026

यूरोपीय यूनियन ट्रेड डील से आगरा फुटवियर को नई उड़ान, अमेरिकी टैरिफ से भरपाई का मार्ग खुला

अमेरिकी टैरिफ के कारण प्रभावित हुए आगरा के जूता उद्योग को यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ हुए नए व्यापार समझौते से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह समझौता उन निर्यातकों के लिए एक नया...
By Jan 28, 2026

HR Manager हत्याकांड: इंफ्रारेड लाइट से मिले खून के निशान, कातिल विनय राजपूत गिरफ्तार

आगरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड में एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की निर्मम हत्या के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे ने अपराध स्थल से खून...
By Jan 28, 2026

Agra Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, ओले और बारिश से बढ़ी कंपकंपी, जानें Agra weather update

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आगरा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार को फतेहाबाद क्षेत्र में ओलावृष्टि और लगातार बारिश ने लोगों को कंपकंपा दिया। इस मौसमी हलचल के चलते तापमान...
By Jan 28, 2026

साझा करें