पीलीभीत में 31 करोड़ की लागत से बनेगा देवहा नदी पर पुल, UP News: 10 KM कम होगी दूरी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीसलपुर तहसील मुख्यालय से बरेली की दूरी कम करने के लिए देवहा नदी पर पुल निर्माण की मांग पूरी हो गई है। राज्य सरकार ने भौरूवा गांव और कीतनापुर के बीच बनने वाले इस पुल के लिए 31.69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस परियोजना से मीरपुर बाहनपुर, राजुपुरकुडरी, किशनी परेवा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
स्थानीय विधायक विवेक वर्मा पिछले डेढ़ साल से इस पुल के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने पुल और सड़क निर्माण को मंजूरी दी है।
शासन के अनु सचिव शुव कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर निर्माण कार्य की प्रथम किस्त 8.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। विधायक ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मथुरा में 25 दिन पहले हुई शादी, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने खुद को गोली मारी; तीन सुसाइड केस से हड़कंप (Mathura news)
कश्मीर में बर्फबारी का असर, कानपुर में बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया Kanpur weather news अलर्ट
रायबरेली में 28 सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ, 7.83 करोड़ से बदलेगी सूरत (Raebareli news)
आगरा के बलूनी स्कूल में ‘उड़ान’ उत्सव, छात्रों ने दीं शानदार cultural performances
आगरा: छात्रों को मिली करियर काउंसलिंग की सलाह, रुचि के अनुसार चुनें विषय
आगरा में दर्दनाक हादसा, बेसमेंट की दीवार गिरने से 2 की मौत, 5 घायल (Agra accident news)
अतिक्रमण हटाने गई छावनी टीम पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने पर FIR दर्ज, Agra news
आगरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 7 घायल (Agra news)
