ब्लू स्टार एकेडमी की शानदार जीत, एचएस एकेडमी को नौ विकेट से हराया | cricket league
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में ब्लू स्टार एकेडमी ने एचएस एकेडमी को नौ विकेट से हराया। एचएस एकेडमी की टीम 33.4 ओवर में 116 रन पर सिमट गई, जिसमें सजल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। नयन सिंह ने चार विकेट लेकर ब्लू स्टार की जीत की नींव रखी।
जवाब में ब्लू स्टार एकेडमी ने 22.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। रुद्र रावत ने 52 और अनुकल्प सैनी ने 37 रन की नाबाद पारियां खेलीं। इस प्रदर्शन के लिए रुद्र रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस लीग का आयोजन युवा क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने और उनके खेल को निखारने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके।
