यूपी के गोंडा में ईंट भट्ठे पर खूनी खेल, विवाद के बाद मुंशी की गला रेतकर हत्या से सनसनी
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ईंट भट्ठे पर हुए खूनी विवाद ने सनसनी फैला दी है। छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी के तौर पर काम करने वाले रामसजीवन वर्मा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, अयोध्या जिले के गोसाईगंज के हरसिंग दहेलवा के रहने वाले रामसजीवन वर्मा यहां भट्ठा संचालक कांशीराम वर्मा के लिए काम करते थे।
बुधवार की रात ईंट भट्ठे के पास ही रामसजीवन का किसी व्यक्ति या समूह से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर मुंशी को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो चुके थे।
गंभीर रूप से घायल रामसजीवन को तुरंत अयोध्या के दर्शननगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भट्ठा संचालक कांशीराम वर्मा ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गोंडा में बस-कार टक्कर में मां-बेटे समेत 3 की मौत, एयरपोर्ट जा रहा था परिवार
यूपी में 113 करोड़ से 17 सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा आसान
अलाव तापते समय महिला की दर्दनाक मौत, ठंड से बचने की कोशिश में गंवाई जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोंडा-बलरामपुर के 2000 से ज्यादा गांवों में बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर केबल, खत्म होगी सर्वर डाउन की दिक्कत
अयोध्या बाइपास निर्माण में आई तेजी, दूसरी किस्त में मिले 10 करोड़;0 करोड़; जानें कब तक पूरा होगा काम
