काशी विद्यापीठ में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में मंगलवार को छात्रों में जमकर मारपीट हुई। एक युवक ने एलएलएम के छात्र पर पिस्टल तान दिया फिर उसे लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो विश्वविद्यालय की सीसीटीवी में कैद है।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। सिगरा पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शांति व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय परिसर में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
एलएलएम के पूर्व छात्र पांडेयपुर निवासी गौरव पटेल ने बताया कि वह अपने साथियों प्रकाश पाल, आशीष मौर्या, शोभित और गोलू के साथ रिजल्ट लेने काशी विद्यापीठ आया था। सभी विश्वविद्यालय परिसर स्थित वाहन स्टैंड के पास बातचीत कर रहे थे, तभी सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से मोनू सिंह, आलोक उपाध्याय और अंकित मिश्रा पहुंच आए।
गौरव के अनुसार मोनू के हाथ में पिस्टल था। उसने मुझे मारने के इरादे से मेरे ऊपर पिस्टल तान दी और फायर करने की कोशिश की। संयोगवश किसी कारणवश पिस्टल नहीं चलने से उसकी जान बच गई। इसके बाद मोनू अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। पुलिस के ललकारने पर लड़के भाग निकले। एक युवक को मौके से पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू सिंह, आलोक उपाध्याय एवं अंकित मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवक की तलाश जारी है।
ठंड आते ही हरी सब्जियों के दाम धड़ाम, लोकल मटर की आवक से और गिरेगी कीमतें
नौकरी देने से पहले पहचान पत्र जांचें: रोहिंग्या और घुसपैठियों पर योगी का कड़ा रुख, वाराणसी में विशेष अभियान शुरू
वाराणसी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया
IndiGo संकट: उड़ानें रद्द होने से फंसे यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत, बनारस से मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
कफ सीरप किंग शुभम जायसवाल को दाऊद के गुर्गों ने दुबई में दिलाई पनाह, चौंकाने वाले खुलासे
वाराणसी में इंडिगो का संकट गहराया: लगातार 5वें दिन 17 उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
वाराणसी: क्रिकेट कोच पर नाबालिग खिलाड़ियों के साथ कुकर्म का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
पतंगबाजी के शौकीनों के लिए बुरी खबर! प्रतिबंधित मांझे पर एनजीटी सख्त, सरकार से मांगा जवाब
