बिहार ग्रिड कंपनी ने कमाया 29.77 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान
बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड ( BGCL ) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए अपना पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त अर्धवार्षिक अवधि के लिए बीजीसीएल ने 29.77 करोड़ का लाभ कर भुगतान के बाद दर्ज किया है।
BGCL ने 270.64 करोड़ की पूंजी के आधार पर यह प्रदर्शन किया है। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार यह मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।
निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक, बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड एवं नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार को लाभांश वितरण की प्रक्रिया को लागू करने के लिए अधिकृत किया है।
शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और निरंतर परिचालन प्रगति को ध्यान में रखते हुए निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर रु . 0.50 का अंतरिम लाभांश स्वीकृत किया है।
यह 10 रुपये के अंकित मूल्य का पांच है। कुल लाभांश भुगतान 33.74 करोड़ होगा। इसे लाभांश भुगतान नियम, 2014 के प्रविधानों के अनुसार शेयरधारकों को वितरित किया जाएगा।
मालूम हो कि बिहार ग्रिड कम्पनी लिमिटेड की स्थापना राज्य में संचरण की परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं परिचालन के लिए हुई थी। यह कम्पनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड तथा पावर ग्रिड कम्पनी लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। इस वित्तीय वर्ष के लाभांश का वितरण 50 :50 के अनुपात में दोनों कंपनियों के बीच किया जाएगा।
तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम
बिहार में ठंड का कहर: 8 डिग्री पर पहुंचा शेखपुरा का तापमान, पटना समेत कई शहरों में कनकनी बढ़ी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिटायरमेंट से पहले 190 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मिली मनचाही पोस्टिंग
पटना जंक्शन पर हड़कंप: लड़खड़ाते हुए गिरे भाई-बहन, मुंह से निकल रहा था झाग, PMCH में भर्ती
पटना: स्कूल में लव स्टोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका को पीटा, पुलिस में शिकायत
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, 36 उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल
एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम
