बिग बॉस 19 फिनाले: इस फाइनलिस्ट का सपना टूटा, फिनाले शुरू होने से पहले हुआ एविक्ट!
सुपरस्टार सलमान खान के पॉपुलर रिलयिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का आज ग्रैंड फिनाले है। थोड़ी ही देर बाद इसका आगाज होने वाला है। लेकिन इससे पहले एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, फिनाले शुरू होने से पहले ही टॉप-5 फाइनलिस्ट में से एक कंटेस्टेंट का बिग बॉस जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है।
करीब साढ़े तीन हफ्ते के बाद आज बिग बॉस सीजन 19 को अपना विनर मिल जाएगा। गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे इस बार टॉप-5 फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि इन पांच में से किसी एक सदस्य का बिग बॉस 19 जीतने का सपना टूटने वाला है।
दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार अमाल मलिक (Amaal Mallik) बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में घर से बेघर होने वाले पहले सदस्य बनेंगे। अमाल का इस तरह से एविक्ट होना शो के फैंस के लिए काफी शॉकिंग माना जा रहा है, क्योंकि कई ट्रेंड और वोटिंग पूल के आधार पर ऐसा दावा किया जा रहा था कि अमाल मलिक टॉप-2 में फिनिश करेंगे। हालांकि, अभी इस मामले में आधिकारिक पुष्टि होने का अभी सभी को इंतजार है। अगर सच में अमाल मलिक बिग बॉस 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट में से सबसे पहले एविक्ट होंगे तो यकीनन तौर पर सारे अनुमान और समीकरण धरे रह जाएंगे।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
