0

मुजफ्फरनगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी सफलता, 70% काम पूरा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLOs हुए सम्मानित

By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सरकारी मशीनरी दिन-रात लगी हुई है। जनपद में 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। कई बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य कर दिया है, जिन्हें सम्मानित किया गया। राजनीतिक दल मतदाताओं को इस बारे में जागरूक कर रहे हैं और फॉर्म भरवा रहे हैं।

जनपद में विधानसभावार एसआईआर कार्य चल रहा है। इसके लिए सभी ब्लॉक में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार के साथ जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जनपद में कुल 21.12 लाख मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरे जाने हैं, जिनमें से 15 लाख से अधिक मतदाताओं के फॉर्म पोर्टल पर अपलोड हो गए हैं। यह कार्य आगामी 11 दिसंबर तक पूर्ण होना है।

विभिन्न राजनीतिक दल भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गांधीनगर, गांधी कॉलोनी, नई मंडी आदि कॉलोनियों में भाजपाई मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं, जाट कॉलोनी और शांतिनगर में रालोद की ओर से कैंप लगाया गया है, जबकि खालापार और किदवइनगर में सपाई फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के फॉर्म की पोर्टल पर फीडिंग का कार्य बीएसए कार्यालय में चल रहा है। इस विधानसभा के लिए 321 बीएलओ लगाए गए हैं। इनमें से 38 बीएलओ ने अपने बूथ का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसके चलते निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राहुल देव भट्ट, बीएसए संदीप कुमार, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राधेश्याम गौड ने प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में बड़ा प्रस्ताव: ‘योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए अगला प्रधानमंत्री’, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

पौराणिक तीथनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए अनेक महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस संसद...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में गूंजी हिंदू राष्ट्र की मांग, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ हनुमतधाम में हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। धर्म...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: घुमंतू गिरोह के जीजा-साले घायल, तीन गिरफ्तार; सर्राफ भी शामिल

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घुमंतू गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें जीजा-साला भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार और नकद बरामद किए हैं। फुगाना थाना पुलिस ने...
By Dec 10, 2025

खतौली में सनसनीखेज वारदात: परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट, हेलमेट पहने बदमाशों ने दिया अंजाम

पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने कोतवाली से 150 मीटर की दूरी पर स्थित मुहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात प्रापर्टी डीलर के घर पर धावा बोल दिया और...
By Dec 10, 2025

एमडीए अधिकारी बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस ने धर दबोचा; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के नाम पर व्यापारियों, प्रापर्टी डीलरों और नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित विनय जैन उर्फ किक्की...
By Dec 10, 2025

साझा करें