यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब पोल से नहीं कटेगा कनेक्शन; ऑटोमैटिक होगी बिजली कटौती
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब बिजली बिल का भुगतान न करने पर कर्मचारियों द्वारा सीढ़ी लगाकर पोल से कनेक्शन काटने की पुरानी और असुविधाजनक प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन किसी भी स्थिति में पोल से नहीं काटे जाएंगे। यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑटोमैटिक ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित होगी।
दरअसल, प्रदेश में लगभग 53 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। इन मीटरों में उपभोक्ता के खाते में शेष राशि कम होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः ही कट जाती है और रिचार्ज करने पर स्वतः ही शुरू हो जाती है। इसके बावजूद, राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि कई क्षेत्रों में अभी भी कर्मचारी पुरानी व्यवस्था के तहत पोल से कनेक्शन काट रहे थे। इस अनियमितता को देखते हुए निगम ने सभी अभियंताओं और फील्ड स्टाफ को सख्त हिदायत दी है कि वे स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम का पालन करें और पोल से कनेक्शन काटना बंद करें। यह कदम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाएगा और व्यवस्था को आधुनिक बनाएगा।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
