मुजफ्फरनगर धर्म संसद में बड़ा प्रस्ताव: ‘योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए अगला प्रधानमंत्री’, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग
पौराणिक तीथनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए अनेक महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस संसद में भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की मांग प्रखर रूप से उठाई गई। संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में हालात ठीक नहीं हैं। विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हैं। शांति मिलेंगी तो केवल सनातन से मिलेंगी। सनातन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन पर हमले हो रहे हैं। देश के नौ प्रदेशों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं। 2000 जिलों में 500 जिले मुस्लिम बाहुल्य हो चुके हैं। 1500 तहसील मुस्लिम बाहुल्य हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हिन्दू पर हमले को सभी हिन्दू पर माना जाए। हरिद्वार में हुई धर्म संसद के बाद साधु संतों पर मुकदमे दर्ज किये गये। यह सब स्वयं को हिंदू हितेषी कहने वाली सरकार में हुआ। यह सरकार भगवान श्रीराम के नाम और साधु संतों के आशीर्वाद से बनी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। समझौते के अनुसार मुसलमानों के लिए अलग देश बनाया गया था। भारत हिन्दुओं का देश है। इसकी घोषणा होनी चाहिए। जिसके लिए साहस की आवश्यकता है और यह साहस योगी आदित्यनाथ जैसे संत में है। जिन्हें अब प्रधानमंत्री बनने की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ को अगला प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। आपातकाल के समय सेक्युलर शब्द आया था यह शब्द संविधान में नहीं है। अब इस शब्द को आपातकाल लगाकर ही समाप्त कर दिया जाए।
मुजफ्फरनगर धर्म संसद में गूंजी हिंदू राष्ट्र की मांग, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: घुमंतू गिरोह के जीजा-साले घायल, तीन गिरफ्तार; सर्राफ भी शामिल
खतौली में सनसनीखेज वारदात: परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट, हेलमेट पहने बदमाशों ने दिया अंजाम
एमडीए अधिकारी बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस ने धर दबोचा; व्यापारियों ने ली राहत की सांस
मुजफ्फरनगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी सफलता, 70% काम पूरा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLOs हुए सम्मानित
