0

राबड़ी देवी की याचिका पर CBI का बड़ा विरोध, कहा- ‘न्याय में देरी करना चाहती हैं’, अगली सुनवाई 16 दिसंबर को

By Dec 16, 2025

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की स्थानांतरण याचिका पर सीबीआई ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। यह याचिका आईआरसीटीसी होटल घोटाला और जमीन के बदले नौकरी समेत चार अन्य मामलों से जुड़ी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई 16 दिसंबर को तय की है, जब अदालत राबड़ी देवी की दलीलें सुनेगी।

राबड़ी देवी ने अपनी याचिका में विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत से अपने खिलाफ चल रहे मामलों को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है। सीबीआई ने इस मांग का कड़ा विरोध किया है। सीबीआई ने अदालत में दलील दी कि यह अर्जी न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने और न्यायाधीश की छवि खराब करने के इरादे से दाखिल की गई है। सीबीआई ने इसे ‘फोरम शॉपिंग’ का स्पष्ट मामला बताया।

सीबीआई ने तर्क दिया कि राबड़ी देवी अदालत पर दबाव बनाना चाहती हैं, क्योंकि कार्यवाही उनके मनमुताबिक नहीं चल रही है। सीबीआई ने कहा कि कोई भी आरोपी अपनी पसंद की अदालत नहीं चुन सकता और न ही किसी न्यायाधीश पर सवाल खड़े कर सकता है। सीबीआई ने यह भी कहा कि स्थानांतरण अर्जी का असली मकसद मामले में देरी करना है। कानून के अनुसार आरोप तय करने पर बहस सीमित समय में पूरी होनी चाहिए, लेकिन इस मामले में पहले ही काफी समय बीत चुका है।

इन मामलों में राबड़ी देवी के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आरोपित हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में रविवार रात एक कैफे में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एससीसी (कर्मचारी चयन आयोग) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर...
By Dec 16, 2025

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) के अस्वीकार होने को ईडी सिर्फ तात्कालिक झटका मान रही है। ईडी के अनुसार दिल्ली पुलिस अपनी जांच के आधार पर...
By Dec 16, 2025

एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ

नई दिल्ली से एम्सटर्डम के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 155 में मंगलवार को एक अप्रत्याशित घटना हुई। उड़ान निर्धारित समय से कुछ देर बाद रवाना हुई और अपने गंतव्य की...
By Dec 16, 2025

दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के साथ-साथ गंभीर वायु प्रदूषण के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई...
By Dec 16, 2025

दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सुनहरी नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। मानसून के वक्त ओवरफ्लो होने वाले इस नाले से अब तक करीब 14 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली जा...
By Dec 16, 2025

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीले धुएं की मोटी परत छाए रहने के कारण, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को कड़े प्रवर्तन उपायों की घोषणा की। इनमें वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC)...
By Dec 16, 2025

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। यह फैसला कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य...
By Dec 16, 2025

‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर संज्ञान लेने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को...
By Dec 16, 2025

साझा करें