यूपी में छोटे शहरों के लिए बड़ा मौका! आवास विकास परिषद ला रहा नई योजनाएं, ऐसे पाएं अपना घर
उत्तर प्रदेश में आवासीय योजनाएं लाने वाले आवास विभागों में इन दिनों नई योजनाएं लाने की होड़ मची है। उत्तर प्रदेश आवास विकास विभाग प्रदेश के छोटे शहरों में भी आवासीय योजना की रूपरेखा तैयार कर चुका है। आवास एवं विकास परिषद ने दो वर्ष में ही 16 योजनाओं को 13045 एकड़ में धरातल पर उतारने की पहल की है, ताकि हर जरूरतमंद को आवास मिल सके। अब चित्रकूट आदि छोटे जिलों में आवासीय योजना लाने का एलान करने की उम्मीद है। लखनऊ की सौमित्र विहार योजना 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर लॉन्च हो सकती है।
आवास विकास परिषद लखनऊ के साथ ही प्रदेशभर में नियमित अंतराल पर आवासीय योजनाएं ला रहा है। प्रदेश के पूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण खासकर छोटे जिलों में योजनाएं लाई जा रही हैं। परिषद की पिछली बोर्ड बैठकों में लगातार आवासीय योजनाओं का एलान हो चुका है। 16 योजनाओं में से अधिकांश में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। योजना को पूरी तरह से आकार लेने में करीब पांच साल लगेंगे।
इनमें लखनऊ की नई जेल रोड सौमित्र विहार योजना की चार वर्ष से प्रक्रिया चल रही है। लैंड पूलिंग की पायलट योजना के लिए जमीन देने वाले किसानों की लाटरी हो चुकी है, अब उनको आवंटित भूखंड की रजिस्ट्री कराई जा रही है। यह पूरा होते ही पंजीकरण खोला जाएगा। परिषद की निदेशक मंडल की बैठक दस दिसंबर को प्रस्तावित है, इसमें चित्रकूट सहित अन्य जिलों की योजनाओं पर मुहर लग सकती है। लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
