गाजियाबाद में मतदाता सूची का बड़ा खुलासा: 59 हजार से अधिक मृतक वोटर, 3.72 लाख दूसरी जगह शिफ्ट
गाजियाबाद में चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का एसआईआर (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जांच में अब तक जिले में 59,550 मतदाता मृतक मिले हैं, जिनके नाम अभी भी सूची में दर्ज थे। इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई बीएलओ द्वारा की जा रही है।
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28,37,991 मतदाताओं का नाम एसआईआर कार्यक्रम से पहले मतदाता सूची में दर्ज था। एसआईआर के तहत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने का लक्ष्य है। जांच में 3,72,028 मतदाता ऐसे पाए गए हैं जो स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इसके अलावा, 4,30,658 मतदाता ऐसे हैं जो अपने पते पर अब नहीं रहते हैं और उनको ट्रेस करना भी मुश्किल हो रहा है।
जांच में यह भी सामने आया है कि 24,096 मतदाताओं का नाम पहले से ही दूसरी जगह मतदाता सूची में दर्ज मिला है, जो डुप्लीकेट एंट्री की ओर इशारा करता है। 31,024 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। इन सभी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है ताकि आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल
गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा
गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान
गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती
कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज
राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान
कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?
