योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर संग्रहालय, खिलाड़ियों को भी मिलेगी बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में लगभग 20 प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से दो जिलों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार राज्य के विकास को गति देने के लिए कुछ नई योजनाओं को भी मंजूरी दे सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग के अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय का निर्माण एवं संचालन और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली-2025 का प्रस्ताव रखा जा सकता है। अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा की स्थापना के बाद अब योगी सरकार भव्य मंदिर संग्रहालय का निर्माण कराने की तैयारी में है।
कैबिनेट से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के राप्ती नदी पर स्थित पुल के क्षतिग्रस्त तटबंध के निर्माण, औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 और अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति-2012 के तहत कई कंपनियों को अनुदान देने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी के संचालन, प्रबंधन एवं रख-रखाव के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए अनुबंधन पत्र के अनुमोदन का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इसके तहत स्टेडियम को राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीई) के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तय होंगे।
उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन के माध्यम से नौकरी पर कार्यरत खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों आदि में प्रतिभाग के दौरान व्यतीत की गई अवधि को ड्यूटी अवधि माना जाएगा। इसमें आवाजाही (ट्रैवल) में लगने वाला समय भी शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं और कैंप में भाग लेने के दौरान सेवा लाभ में स्पष्टता और सुविधा मिलेगी।
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी के इन 255 कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, जानें क्या है पात्रता
DL बनाने का एकाधिकार खत्म: यूपी में अब इन तीन कंपनियों के हाथ में कमान, जानें नया नियम
