UP Government का बड़ा फैसला, Lucknow tourism को मिलेगा नया आयाम; आगरा-काशी की तरह विकसित होगा शहर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अब आगरा और वाराणसी की तरह अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की तैयारी चल रही है। योगी सरकार ने लखनऊ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में एक नया संस्कृति पार्क और संस्कृति मुख्यालय का निर्माण शामिल है, जिसे शहीद पथ के पास स्थापित किया जाएगा। इस मुख्यालय में संस्कृति विभाग के सभी निदेशालयों के कार्यालयों को एक स्थान पर लाया जाएगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के नए परिसर को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
लखनऊ दर्शन बस सेवा की शुरुआत
Lucknow tourism को बढ़ावा देने के लिए एक नई ‘लखनऊ दर्शन’ बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस सेवा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किफायती दरों पर शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराएगी। इस बस सेवा का शुभारंभ 6 जनवरी को 1090 चौराहे से किया जाएगा। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लखनऊ को एक नए पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।
परियोजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर
मंत्री जयवीर सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्माणाधीन संग्रहालयों और स्मारकों के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों को वितरित किए जाने वाले वाद्य वाले वाद्ययंत्रों की खरीद में भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने हरदोई, एटा, अलीगढ़, चित्रकूट, पीलीभीत और मैनपुरी सहित कई जिलों के रामलीला मैदानों के सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को विलंब न करने की हिदायत दी।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news
