बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: Tejashwi Yadav RJD के कार्यकारी अध्यक्ष बने, लालू युग का अंत
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में एक बड़े राजनीतिक बदलाव के तहत तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के साथ ही, RJD में लालू प्रसाद यादव के 1997 से चला आ रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब पार्टी की कमान पूरी तरह से तेजस्वी यादव के हाथों में आ गई है।
तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सौंपी गई। इस बैठक में लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। लालू यादव ने खुद अपने बेटे तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा। पार्टी के आधिकारिक X हैंडल पर इस बदलाव की घोषणा की गई, जिसमें इसे ‘एक नए युग की शुरुआत’ बताया गया।
RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे पूरी कमेटी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। अब तेजस्वी यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।
तेजस्वी यादव वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और पूर्व में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में RJD ने तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। इस बदलाव को पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रहे मंथन का परिणाम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य पार्टी कोरोबार अब पूरी तरह से युवा नेतृत्व को सौंप दिया गया है।
मुजफ्फरपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, पोखर में डूबने से युवक की मौत (Muzaffarpur Drowning News)
बिहार में शराबबंदी के बीच बांका में 1 करोड़ की शराब जब्त, पश्चिम बंगाल से कनेक्शन का खुलासा
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड: बांका के रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 30 हजार तक का लोन
सान्याल बाबा के जन्मोत्सव से शुरू हुआ गुरुधाम बौंसी का वार्षिकोत्सव, 1000 से अधिक को दीक्षा
भागलपुर आरडब्लूडी कार्यालय में आग: नशेड़ियों की सिगरेट से लगी आग, लाखों का नुकसान टला
पटना यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट साइट पर दुष्कर्म, मुंशी गिरफ्तार: महिला सुरक्षा पर सवाल
पुराने भूमि दस्तावेजों को पढ़ने में अब नहीं होगी दिक्कत, कैथी लिपि विशेषज्ञों का पैनल तैयार
पति-पत्नी विवाद के बाद महिला का अधजला शव बरामद, Bagaha crime news
