0

गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती

By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को एसआइआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम) में शत-प्रतिशत निर्वाचकों की गणना डिजिटलाइज करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाताओं में एसआइआर फार्म जमा कराने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि डाटा डिजिटलाइज करने पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 56 प्रतिशत से अधिक फार्म का कार्य डिजिटलीकरण हो चुका है। इसके अलावा 36 प्रतिशत मतदाताओं ने स्वयं अपनी जानकारी की पुष्टि की है, जबकि 38 प्रतिशत का सत्यापन अभी लंबित है।

एसआइआर रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी संख्या में फार्म ऐसे हैं, जिन्हें अनकलेक्टेबल श्रेणी में रखा गया है। इनमें ऐसे मतदाता हैं जो उपलब्ध नहीं मिले हैं। इसके अलावा शिफ्टेड में स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित होने वाले मतदाता भी एसआइआर को प्रभावित कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे फील्ड में उतरी बीएलओ की टीम को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन के मुताबिक इस बार विशेष जोर मिसमैच डेटा, गलत पते और अनुपलब्ध मतदाताओं की पहचान पर है। अधिकारियों ने बताया कि टीमों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता सूची का शत-प्रतिशत अपडेट चुनाव घोषणा से पहले पूरा कर लिया जाए। मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित प्रकाशित करना प्राथमिकता में शामिल है। डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग से प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी हो गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेरठ मंडल के क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद,...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित मेन बाजार क्षेत्र में जूते के पैसों को लेकर हुए झगड़े में दो ग्राहकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला करके घायल कर दिया। व्यापारी...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सर्दियों के कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीटी रोड, एनएच-9 और मेरठ रोड पर पुलिस ने जुगाड़...
By Dec 10, 2025

कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज

गाजियाबाद में कफ सीरप तस्करी पर दो जिलों में सबसे बड़े गिरोह का बीते महीने पर्दाफाश हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने तीन नवंबर को साढ़े तीन करोड़ रुपये का कफ सीरप बांग्लादेश तस्करी के लिए...
By Dec 10, 2025

राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

गाजियाबाद में ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। हालांकि, योजना शुरू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को परेशानी...
By Dec 10, 2025

कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने पुलिस को बताया...
By Dec 10, 2025

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह अलीगढ़ की मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत के साथ फेरे लेंगे। शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी...
By Dec 10, 2025

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: मुंबई की उड़ान रद्द, वाराणसी की फ्लाइट डायवर्ट, जानें वजह

शनिवार को हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। इसके साथ ही वाराणसी से आने वाली एक फ्लाइट को भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट आगे...
By Dec 10, 2025

साझा करें